Search

 
 
 

धनबाद : गुरुनानक कॉलेज में दिया गया योग को जीवन पद्धति बनाने का संदेश

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) गुरु नानक कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 एवं 2 के तत्वावधान में 21 जून मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. कॉलेज के भूदा कैंपस स्थित एस जे एस ग्रेवाल ऑडिटोरियम में सुबह 8:00 बजे योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षक योगाचार्य कमल कुमार सिंह ने प्रशिक्षण दिया. योगविद्या  संबंधी आवश्यक नियमों की जानकारी दी. भारत सरकार की ओर से जारी प्रोटोकॉल योगा का महत्व बताया गया. प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, पद्मासन, ताड़ासन, आदि योगासनों के जरिये स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी गई. लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के लिए प्रेरित किया गया. खान -पान के बदलते परिवेश में जीवन में प्रतिदिन योग अपनाने पर बल दिया गया. इससे पहले कॉलेज के प्राचार्य डा संजय प्रसाद ने कार्यक्रम का औपचारिक उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतराष्ट्रीय योग दिवस का थीम योग मानवता के लिए है. उन्होंने सभी शिक्षक,शिक्षकेतरकर्मी एवं विद्यार्थियों को योग अपनाने के लिए शपथ लेने का संदेश दिया. इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थी, एन एस एस स्वयंसेवी, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी, अतिथि  आदि 100 से अधिक लोगों ने योग किया. प्रो अमरजीत सिंह, डॉ रंजना दास, प्रो संजय सिन्हा, प्रो संतोष कुमार, प्रो दलजीत सिंह , डॉ नीता ओझा, प्रो पुष्पा तिवारी, डॉ वर्षा सिंह, प्रो पीयूष अग्रवाल, प्रो चिरंजीत अधिकारी, प्रो साधना सिंह, इंद्रदेव सिंह समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने शिविर में भाग लिया.  कार्यक्रम एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई -1 दीपक कुमार एवं एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई -2 डॉ मिना मालखण्डी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-teachers-and-mbbs-students-learned-the-tricks-of-yoga-in-snmmch/">धनबाद

: SNMMCH में शिक्षकों और एमबीबीएस छात्रों ने सीखे योग के गुर [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही