Search

 
 
 

धनबाद : नुक्कड़ नाटक के ज़रिये जनसंख्या नियंत्रण व बेटे व बेटियों में फ़र्क ना करने का संदेश

 
अल इकरा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बरियो के प्रशिक्षुओं ने बरियो गांव मे चलाया जागरुकता अभियान
Govindpur : अल इकरा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बरियो के प्रशिक्षुओं ने बरियो गांव मे शनिवार 16 सितंबर को नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर जनसंख्या नियंत्रण व बेटे और बेटियों में फर्क नहीं समझने का संदेश दिया. नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि बेटे और बेटियों को समान शिक्षा देना जरूरी है. बुढ़ापे में बेटियां भी माता-पिता का सहारा हो रही हैं. उन्होंने ग्रामीणों को यह भी कहा कि संतान दो ही होना चाहिए. पुत्र की लालच में अधिक संतान पैदा करना अनुचित है. ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक को गंभीरता से देखा और इसका अनुपालन करने की बात कही. मौके पर प्राचार्य डॉ.शमीम अहमद, प्रो अली असरफ, प्रो.हाजी हसनैन अखतर, डॉ.अनवर फातमा, डॉ.मनोज कुमार, प्रो.ममता कुमारी सिन्हा, मो.खुरशीद आलम, नादरा रहमान व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-prakash-parv-of-sri-guru-granth-sahib-ji-celebrated-in-kumardhubi-gurudwara/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : कुमारधुबी गुरूद्वारा में मना श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही