Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नुक्कड़ नाटक  के जरिये दिया शिक्षा बचाओ देश बचाओ का संदेश

Sindri : सिंदरी (Sindri) ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड की ओर से कलाकारों ने सिंदरी व बलियापुर में चार जगहों पर नुक्कड़ नाटक के जरिये शिक्षा बचाओ, देश बचाओ का संदेश फैलाया. शनिवार 8 अप्रैल को कलाकारों ने सिंदरी के मदर टेरेसा स्कूल रांगामाटी, नेहरू मैदान शहरपुरा में   नाटक भविष्य का सौदा का मंचन किया . कलाकारों ने गीत के माध्यम से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने की अपील की. मर्ज किए गए और बंद स्कूलों को खोलने की अपील भी गीत के जरिये की. नुक्कड़ नाटक और गीत के माध्यम से शिक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक किया. कलाकारों ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व एक मिनट का मौन रखा. कला जत्था में टीम प्रबंधक विकास ठाकुर, शर्मिष्ठा सेन गुप्ता, सुमना लहरी, किशोर मुर्मू, संगीता हाँसदा, गुड़िया हासदा, हिरिया देवी, श्याम पांडेय, दिमोल मरांडी, टुकन महतो, सुरेंद्र भारती, धनेश्वर पंडित व दिल्ली के सुप्रसिद्ध लेखक राधे श्याम मंगोलपुरी शामिल थे. समापन पर जनवादी महिला समिति (एडवा) सिंदरी नगर कमेटी की ओर से शिक्षा बचाओ - देश बचाओ जत्था की पूरी टीम को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल करने में प्रो डॉ दीपक कुमार सेन, हेमंत जायसवाल, भोला नाथ राम, आर के मिश्रा, सुबल चंद्र दास, सूरज कुमार सिंह, राजू बाउरी, गोपाल राय, बबलू बाउरी, राम लाल महतो, रामलायक राम, पिंटू चटर्जी, गौतम प्रसाद, जनवादी महिला समिति सिंदरी नगर कमेटी अध्यक्ष रानी मिश्रा, सचिव मिठू दास, संयुक्त सचिव रंजू प्रसाद एवं सविता सिंह, उपाध्यक्ष सीमा मिश्रा सहित ज्ञान विज्ञान समिति की एहम भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही