Search

 
 
 

धनबाद : फेल हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, खिली रही धूप

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले में मौसम विभाग की भविष्यवाणी लगातार फेल हो रही है. शुक्रवार की रिपोर्ट में मौसम विभाग ने 8 अगस्त को धनबाद जिले में भारी बारिश की संभावना जताई थी. परंतु आज दिन भर धूप खिली रही. जिले के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए और कुछ मिनटों के लिए बूंदाबांदी हुई. हालांकि मौसम विभाग अब भी हल्की बारिश की संभावना जता रहा है. धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा. लोगों को कुछ समय के लिए थोड़ी गर्मी महसूस हुई.

   राज्य में इन स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 8 और 9 अगस्त को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात एवं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. 10 अगस्त को राज्य के दक्षिण-पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भाग स्थित जिलों पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, खूंटी और रांची में, जबकि 11 अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भाग स्थित गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गुमला, बोकारो और रांची में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है.

  लो-प्रेशर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी उड़ीसा तट और उत्तरी आंध्र प्रदेश तट तक एक गंभीर निम्न दाब (लो प्रेशर एरिया) का क्षेत्र बना हुआ है, जिससे एक साइक्लोनिक सरकुलेशन भी जुड़ा हुआ है. उनके संयुक्त प्रभाव से अगले 24 घंटे के भीतर इसी क्षेत्र में एक चक्रवात (डिप्रेशन) बनने की संभावना जताई गई है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा. इसका प्रभाव 10 और 11 अगस्त को झारखंड के कुछ हिस्सों में देखा जाएगा. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-the-last-monday-of-sawan-the-pagoda-resonated-with-the-cheers-of-bam-bam-bhole/">धनबाद

: सावन की अंतिम सोमवारी पर बम बम भोले के जयकारे से गूंजे शिवालय [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही