Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: टूटे किचेन शेड में बनता है मध्याह्न भोजन, टपकता है छत से पानी

Advertisement
Advertisement

एसबी स्कूल की रसोइयों मदद में रहते हैं शिक्षक, पठन-पाठन पर पड़ रहा असर

Maithan : मैथन के वरीय बुनियादी विद्यालय में पिछले दो माह से टूटे हुए किचेन शेड में बच्चों के लिए एमडीएम बनाया जा रहा है. ऊपर से बारिश के पानी के साथ विषैले कीटों के गिरने का डर हमेशा बना रहता है. इस संबंध में विद्यालय के हेडमास्टर उत्तम घाटी ने विभाग को पत्र लिख कर अवगत कराया है. परंतु अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. हालांकि पिछले सप्ताह बीईओ सपन मंडल ने विद्यालय का दौरा किया व किचेन शेड का निरीक्षण किया था. उन्होंने हेडमास्टर को निर्देश दिया कि जब विद्यालय में अनुदान राशि आएगी तो सबसे पहले शेड की मरम्मत कराएंगे. उन्होंने तत्काल कोई व्यवस्था कराने में असमर्थता जताई. हेडमास्टर ने डीवीसी प्रबंधन से भी सीएसआर के तहत शेड मरम्मत कराने का आग्रह किया. परंतु डीवीसी प्रबंधन ने भी हाथ खड़ा कर दिये. डीवीसी ने कहा कि विद्यालय राज्य सरकार से वित्त पोषित है. विद्यालय की छत की मरम्मत कराना डीवीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं है. हेडमास्टर ने बताया कि पिछले दो माह से डर के साये में एमडीएम का काम चल रहा है. हालांकि विद्यालय परिवार पूरी सावधानी बरत रहा है. विद्यालय में 548 बच्चे हैं. उनके लिए एमडीएम बनाया जाता है. बारिश होने की स्थिति में सभी शिक्षकों को एमडीएम को सुरक्षित रखने में रसोइयों की मदद करनी पड़ती है. इससे पठन पाठन बाधित होता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही