Search

 
 
 

धनबाद : धारदार हथियार व लोहे की रॉड से वार कर अधेड़ को किया लहूलुहान, गंभीर

 
Katras/Mahuda : धर्माबांध ओपी क्षेत्र के बिलबेरा निवासी मुसीब अख्तर खान (45 वर्ष) को धारदार हथियार व लोहे की रॉड से वारकर लहूलुहान कर दिया गया. घटना मंगलवार की है. मारपीट का आरोप गांव के नदीम खान व करीम खान पर है. घायल मुसीब ने लहूलुहान स्थिति में धर्माबांध ओपी पहुंचकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने उसे इलाज के अस्थानीय अस्पताल में भेज दिया. डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद सेन्ट्रल अस्पताल रेफर कर दिया. वहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पुलिस को दिए बयान में घायल मुसीब अख्तर ने बताया कि वह बिलबेरा स्थित अपने गया, तो देखा कि नदीम खान उनके घर की दीवाल व छत मजदूरों के सहयोग से क्षतिग्रस्त कर रहा था. विरोध करने पर उसने अपने छोटे भाई करीम खान के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही