Search

 
 
 

धनबाद : बराकर नदी रेलवे पुल से छलांग लगा अधेड़ ने दी जान

 
Maithon : झारखंड-बंगाल सीमा पर चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर नदी रेलवे पुल से कूदकर एक अधेड़ व्यक्ति (करीब 45 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार दोपहर की है. आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में छलांग लगाने के दौरान उक्त व्यक्ति जय श्रीराम का नारा लगा रहा था. नदी में नहा रहे व कपड़ा धो रहे लोगों ने घटना की जानकारी वार्ड 4 की पूर्व पार्षद रानी केराई को दी. पूर्व पार्षद की सूचना पर चिरकुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे ले लिया. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-kolkata-defeated-sarjam-bagan-sijua-by-one-goal-and-captured-the-title/">पाकुड़

: कोलकाता ने सारजम बागान सिजुआ को एक गोल से हरा खिताब पर जमाया कब्जा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही