Search

 
 
 

धनबाद : गोमो में ट्रेन से गिरकर अधेड़ की मौत, रेलवे लाइन किनारे मिला शव

 
Gomoh : गोमो रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर दूर खेशमी गेट के समीप मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. शव की पहचान खेशमी गांव निवासी कुणाल रविदास (46 वर्ष) के रूप में हुई. व्यक्ति सिर फटा हुआ था लहू-लुहान था. परिजन बैजनाथ दास ने बताया कि कुणाल रविदास धनबाद में डेली पैसेंजरी  कर मजदूरी का काम करता था. संभवत सुबह ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई. तोपचांची थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव देख वे फूट-फूटकर रो पड़े. गोमो जीआरपी व तोपचाची थाना पुलिस में सीमा को लेकर विवाद के कारण शव घंटों रेलवे ट्रैक पर ही पडा रहा. बाद में सीमा क्षेत्र का मामला सुलझने के बाद तोपचांची पुलिस ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. यह भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-nishikant-dubey-said-congress-wants-to-create-an-atmosphere-against-the-prime-minister-and-the-country/">लोकसभा

: भाजपा सासंद निशिकांत दुबे ने कहा, प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ माहौल बनाना चाहती है कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही