Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा में कुआं में गिरने से अधेड़ की मौत

 
Barwaadda : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में शनिवार की रात कुंआ गिरने से एक अधेड़ नयन हाजरा की मौत हो गई. बताया जाता है कि रात के अंधेरे में पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया. उसे कुएं में गिरते देख लोगों ने शोर मचाया. सूचना पाकर आजसू नेता राहुल हाजरा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे बचाने का प्रयास किया. इसकी सूचना बरवाअड्डा थाना को भी दी. मौके पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कुआं में गिरे नयन हाजरा को लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. उसे इलाज के लिए आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच धनबाद ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया. यह भी पढ़ें : जेएसएससी-सीजीएल">https://lagatar.in/thousands-of-candidates-will-gather-in-ranchi-for-jssc-cgl-exam/">जेएसएससी-सीजीएल

परीक्षा को लेकर रांची में जुटेंगे हजारों अभ्यर्थी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही