Search

 
 
 

धनबाद : महुदा स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय प्लेटफॉर्म के नीचे फंसा अधेड़, आरपीएफ ने निकाला

 
Mahuda : महुदा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गोमो-चक्रधरपुर पैसेंजर से उतरते समय एक अधेड़ गिरकर प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच में फंस गया. इसके बाद आरपीएफ ने इलेक्ट्रिक कटर से कोच की सीढ़ी को काटकर काफी मशक्कत के बाद उसे निकाला. हालांकि उसके पैर में चोट लगी है. उसे बचाने में आरपीएफ के कांस्टेबल बबलू कुमार, एएसआई लालबाबू राय, प्रभारी प्रतीक मंडल सहित अन्य रेल कर्मचारियों ने काफी मेहनत की. घायल व्यक्ति ने अपना नाम बिल्लू सरदार बताया. वह  पुटकी 3 नंबर का रहने वाला है. वह अपने परिजनों को ट्रेन पर चढ़ाने आया था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया. घटना के चलते ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-preparations-begin-for-fearless-voting-in-naxalites-den/">धनबाद

: नक्सलियों की मांद में बेखौफ मतदान की तैयारी शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही