Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नियोजन मेला से रुकेगा पलायन : मथुरा महतो

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  अवर प्रादेशिक नियोजनालय धनबाद में 15 फरवरी को दंतोपंत ठेंगड़ी नियोजन मेला का आयोजन किया गया. मेला का उद्घाटन टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं का पलायन रुकेगा. सरकार राज्य में मौजूद उद्योग व संसाधनों के समुचित उपयोग करते हुए युवाओं को रोजगार देने की पहल कर रही है. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह भी मौजूद थी. मेला जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार और आई टीआई के प्लेसमेंट इंचार्ज राकेश कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया उद्घाटन समारोह में मंच संचालन वरीय शिक्षक घनश्याम दुबे ने किया. मेले में 22 स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें 22 कंपनियों की ओर से 2328 पदों के लिए साक्षात्कार लिए गये. साक्षात्कार में हज़ारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही