Search

 
 
 

धनबाद:  कन्याकुमारी से कश्मीर तक मिला लाखों भारतीयों का समर्थन : संतोष कुमार सिंह

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) महात्मा गांधी की 75 वी पुण्यतिथि पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि इस पावन दिवस पर कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के अहिंसा मार्ग पर चलकर देश को एक सूत्र में पिरोने हेतु 3970 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा पूरी की. बताया कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक लाखों भारतीयों का समर्थन प्राप्त कर कश्मीर में पीसीसी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. बताया कि कांग्रेस मुख्यालय धनबाद हाउसिंग कॉलोनी, गांधी जी की तस्वीर और गांधी सेवा सदन स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रृद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर लाखों भारतीय का समर्थन प्राप्त देश वशियों के नाम शुभ संदेश पत्र की कॉपी का वितरण किया गया. इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी, उपेंद्र सिंह, सिता राणा, जोगिंदर सिंह जोगी, राजेश्वर यादव, अरविंद कुमार सैनी, सोनी सिंह, कुमार गौरव, अनूप सिंह उर्फ डेविड, बबलू दास, रत्नेश यादव, प्रीतम रवानी, रामचंद्र शर्मा, मसूद आलम, शियाकांत दुबे, गोपाल कृष्ण चौधरी,इम्तियाज अली, रमेश राय, मंटु राय,जावेद रजा, रजा,पूर्णेदु सिंह, सुजीत रजक, फैज अंसारी, सोनू यादव  , विक्की कुमार, रत्नेश यादव, बाबू अंसारी,  जहीर अंसारी, जावेद राजा, कामता पासवान ,आसिफ रजा, विक्की कुमार अरविंद सैनी ,शरीफ अंसारी, हुमायू रजा,अखिलेश सिंह, सूरज वर्मा व राजा अंसारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही