Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: आईआईटी में सर्वेयर कोर्स के तहत दी गई माइन ओपनिंग की जानकारी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) आईआईटी-आईएसएम के जैस्पर होस्टल के समीप न्यू लेक्चर हॉल कांप्लेक्स में असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स के पहले दिन प्रतिनिधियों के लिए तीन सत्र का आयोजन किया गया. दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए संस्थान के कौशल विकास समन्वयक प्रो सुनील कुमार ने बेसिक्स ऑफ सर्वेइंग विषय पर व्याख्यान दिया. उन्होंने विद्यार्थियों को जमीन के फीचर्स को पेपर पर उतारने और पेपर पर बनाए गए ले-आउट को जमीन पर उतारने की तकनीक समझाई. उन्होंने बताया कि नई माइंस की शुरुआत में पेपर वर्क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने विद्यार्थियों को नक्शा बनाने के टिप्स भी दिए और उस दौरान बरती जाने वाली सावधानी के बारे में भी बताया. दिन के पहले सत्र में उप निदेशक प्रो धीरज कुमार ने विद्यार्थियों को इंट्रोडक्शन ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग एंड इंट्रोडक्शन ऑफ सर्वेइंग विषय पर जानकारी दी. पहले दिन के तीसरे और अंतिम सत्र में प्रो अशोक कुमार ने एरिया ऑफ पॉलीबॉन्ड की जानकारी दी. बता दें कि अकुशल कामगारों को कुशल बनाने के आईआईटी के इस कार्यक्रम में 30-30 युवाओं के 3 बैच का प्रशिक्षण चल रहा है. कार्यशाला का उद्घाटन एक दिन पहले हुआ है. आईआईटी ने एक वर्ष में 300 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य बनाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही