Search

 
 
 

धनबाद: झारखंड में हो रही है खनिज संपदा की लूट: ढुल्लू महतो

 

कतरास के भंडारीडीह में भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह संपन्न

 Katras : स्वस्तिक सिनेमा के समीप भंडारीडीह सामुदायिक भवन में बुधवार 26 जुलाई को वार्ड नंबर 2 के भाजपा कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह हुआ. समारोह में कतरास नगर निगम वार्ड नंबर 2 के आम नागरिकों ने अपने गली-मुहल्ले की समस्याओं की चर्चा बारी बारी से की. इस अवसर पर बाघमारा के विधायक ढुल्लु महतो ने एक माह के अंदर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया. विधायक ने कहा कि खाएगा भारत का, गुण गाएगा पाकिस्तान का, वैसे गद्दारों के लिए देश में कोई जगह नहीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का स्वाभिमान बढ़ाने का काम कर रहे हैं. सनातन धर्म के प्रति गलत मानसिकता रखने वालों को ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हेमंत में हिम्मत है तो मेरी चुनौती स्वीकार करें. झारखंड में खनिज संपदा की लूट हो रही है. अवैध माइनिंग के कारण हजारों लोग काल के गाल में समा गए. गुंडागर्दी चरम पर है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की सरकार चार दिनों की है. मौके पर अनिल उपाध्याय, छोटू पासवान, महेश पासवान, इंदर सिंह, बबलू बनर्जी, मुकेश झा, डब्लू हाडी, सुभाष रजवार, मनोज लाला, अभय सिंह,रघुनाथ हजारी, आनंद शर्मा, कन्हाई पासवान, श्रवण भुइंया, जितेंद्र शर्मा, मिथिलेश भुइयां,रविंद्र विजन, राजू रिखयाशन, गौतम रिखयाशन, संजय रिखयाशन, सुरेश रवानी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम कीअध्यक्षता कतरास मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा ने की, जबकि संचालन छोटू पासवान ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही