Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: खदान मजदूर संघ ने किया डीजीएमएस के समक्ष प्रदर्शन

Dhanbad: अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ से जुड़े मजदूरों ने सोमवार 22 मई को खान सुरक्षा महानिदेशालय ( डीजीएमएस) के समक्ष प्रदर्शन किया व खदानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के प्रति विरोध जताया. डीजीएमएस कार्यालय का घेराव करते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी आक्रोश में थे. संघ का कहना है कि कोयला मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर मजदूरों से काम लिया जा रहा है.  हालत यह है कि बीसीसीएल सहित कोल इंडिया की अन्य ईकाइयों में कार्यरत मजदूरों की मौत हो रही है. अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधि केपी गुप्ता ने कहा कि डीजीएमएस के अधिकारियों को खदान सुरक्षा अधिनियम के तहत जांच व कार्रवाई करने का अधिकार है. लेकिन अधिकारी हर मामले में चुप्पी साधे रहते हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों के साथ ऐसी घटनाओं पर जल्द अंकुश नहीं लगाया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं शुरू हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही