Search

 
 
 

धनबाद : बंगाल के शिल्पांचल में नहीं चलीं मिनी बसें, कोयलांचलवासी रहे परेशान

 
Nirsa : आसनसोल में सितंबर की सुबह ऑटो वालों ने मिनी बस चालक की पिटाई कर दी. इसके विरोध में पूरे दिन मिनी बसों का  परिचालन ठप रहा. इससे बंगाल आना-जाना करने वाले धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-plastic-rice-distributed-from-pds-shop-vomiting-diarrhoea-stomach-ache-after-eating/">(Dhanbad)

कोयलांचल के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि बस स्टैंड में सुबह में किसी बात को लेकर मिनी बस औऱ ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया. ऑटों चालकों ने गोलबंद होकर बस चालक की पिटाई कर दी. इससे नाराज बस चालकों ने आसनसोल बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया. बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम तो हटा दिया, लेकिन बसोंक  परिचालन ठप रहा. बस चालकों के कहना है कि जब तक ऑटो चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, बस का परिचालन ठप रहेगा. शिल्पांचल खासकर बरकार व आसनसोल में मिनी बसों का परिचालन ठप रहने से निरसा, चिरकुंडा, कुमारधुबी, मैथन, पंचेत सहित धनबाद कोयलांचल के लोगों को काफी परेशानी का सामना पड़ा. दुर्गापूजा नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र के लोग आसनसोल खरीदारी के लिए जाते हैं. मिनी बसें बंद रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-issue-of-agriculture-departments-land-raised-in-the-assembly-committee-meeting/">धनबाद

: विधानसभा समिति की बैठक में उठा कृषि विभाग की जमीन का मुद्दा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही