Search

 
 
 

धनबाद: मिनी एनआरसी ने न्यू टेक ए डिवीजन टी-20 लीग का खिताब जीता

 

मुख्य अतिथि सिंदरी के एसडीपीओ ने दोनों टीमों को ट्राफी व कैश अवार्ड सौंपा

Dhanbad : मिनी एनआरसी ने न्यू टेक ए डिवीजन टी-20 लीग का खिताब जीता लिया है. 8 जुलाई शनिवार को टाटा डिवाडीह स्टेडियम धनबाद में खेले गए फाइनल में मिनी एनआरसी ने एमपीएल क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हरा दिया. मिनी एनआरसी ने टास जीत पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. एमपीएल की टीम 20 ओवर में 125 रन बनाकर आउट हो गई. अमित अग्रवाल ने 30 और रूपेश कुमार सिंह ने 21 रन बनाए. मिनी एनआरसी के अमीर रजा खान ने 14 पर चार, आकाश हरि ने 28 पर दो विकेट लिये. बाद में मिनी एनआरसी ने 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 130 रन बना कर मैच आसानी से जीत लिया. शुभम नारायण पाठक ने 39 रनों की अहम पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए. वहीं मो फाज अंसारी ने 35 रन बनाए. प्रदीप चक्रवर्ती ने दो और राजा महतो ने एक विकेट लिये. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सिंदरी के एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने दोनों टीमों को ट्राफी व कैश अवार्ड सौंपा. मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों को बधाई दी और कहा कि आज यहां हम आपके साथ तस्वीरें खिंचवा रहे हैं. हमें खुशी होगी कि भविष्य में कभी यह तस्वीर दिखा हम कह सकें कि देखो यह लड़का आज राष्ट्रीय टीम में है. इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सहायक सचिव रत्नेश कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य दिवेन तिवारी, सुधीर पांडेय, महेश गोराई, अंपायर दीपक कुमार व राजू प्रसाद और स्कोरर ज्ञान रंजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही