Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसबेस्टस शीट लदा मिनी ट्रक पलटा, चालक घायल

Sindri : सिंदरी (Sindri) गोशाला ओपी क्षेत्र के सामुदायिक शौचालय के समीप झरिया गोशाला मुख्य सड़क मार्ग पर एसबेस्टस शीट लदा मिनी ट्रक पलटने से चालक सह गाड़ी मालिक घायल हो गया है. उसका इलाज ओपी पुलिस ने नजदीक के बाबा लोकनाथ क्लिनिक में कराया. चालक के सिर पर चोट लगी है और हालत ठीक है. घटना के संबंध में निरसा थाना क्षेत्र के खरकाबाद निवासी सह चालक खगेन कुमार ने बताया कि लगभग साढ़े चार टन के एस्बेस्टस शीट मिनी ट्रक संख्या जे एच 10 आर 7250 पर लोडकर वह बोकारो से निरसा पहुंचाने जा रहा था. गोशाला सामुदायिक शौचालय के पास मुख्य सड़क खराब होने के कारण गाड़ी का पहिया गढ्ढे में चला गया व गाड़ी पलट गई. सारा एस्बेस्टस शीट जमीन पर गिर गया. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाया और गोशाला ओपी पुलिस को जानकारी दी. चालक ने बताया कि सामान बोकारो निवासी सुजीत अग्रवाल का है. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि पुलिस ने घायल चालक का इलाज स्थानीय क्लिनिक में कराया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही