Search

धनबाद: न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस, ठंड बरकरार

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद जिले में न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन 10 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा. इस वजह से जिले में ठंड बनी रही. दिन का अधिकतम तापमान भी एक दिन पूर्व की तरह 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन में धूप खिली. धूप के बीच हवाओं की वजह से दिन में भी लोग गर्म कपड़ों में दिखे. मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी से धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी. हालाकि वर्तमान ठंड से राहत 17 फरवरी के बाद ही मिलेगी. बता दें कि झारखंड में उत्तर-पश्चिम से उत्तर की बह रही हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp