Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: न्यूनतम तापमान बढ़ा,  24 घंटे बाद गर्मी देगी दस्तक

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. पिछले दो दिनों से जारी ठंड से राहत देते हुए अब तापमान बढ़ने लगा है. 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई और 15 फरवरी को यह 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि दिन का अधिकतम तापमान पूर्व की तरह 27 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा.

 अब बढ़ता रहेगा जिले का तापमान

मौसम की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. इसके बाद अगले तीन-से-चार दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में क्रमशः चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग ने 17 से 19 फरवरी तक राज्य के उत्तर-पूर्व स्थित संताल के जिलों में आंशिक बादल छाये रहने की भी संभावना जताई है. हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं.

   पलाश के फूल दे रहे होली की दस्तक

जिले के पलास के पेड़ से पत्तियां पूरी तरह गायब हो चुकी हैं. पेड़ की डालियां गुलाबी फूलों से ढक गई हैं, जो होली के त्योहार की दस्तक दे रही हैं. आम के पेड़ भी मंजर से ढक चुके हैं. बसंत का मौसम पूरे उफान पर है. दिन में धूल भरी हवा भी गर्मी के दिनों की हवाओं का एहसास कराने लगी है.

अगले 4 दिनों का संभावित तापमान

तिथि     अधिकतम     न्यूनतम 16 फरवरी     29        15 17 फरवरी     30        16 18 फरवरी     32        16 19 फरवरी     33        17 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही