Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  तोपचांची में खनन विभाग ने बालू लदे 5 ट्रैक्टर किये जब्त

Topchachi : तोपचांची (Topchachi )  तोपचांची थाना क्षेत्र में शनिवार 11फरवरी को खनन विभाग के अधिकारियों ने पांच बालू लदे ट्रैक्टरों तथा एक गिट्टी लदे हाइवा को जब्त कर थाने को सुपूर्द कर दिया है. तोपचांची थाने में मामला दर्ज करते हुए सभी चालकों को हिरासत में ले लिया गया है तथा आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस तैयारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खनन विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर तथा हाइवा चालकों से कागजात की मांग की. परंतु चालक कोई कागजात नहीं दिखा सके. जब्त सभी ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट नहीं है. घटना के बाद बालू माफिया के बीच हड़कंप मच गया है.

 रोज सैकड़ों गाड़ियों से होती है बालू की ढुलाई

तोपचांची थाना क्षेत्र में प्रतिदिन गिरिडीह सीमावर्ती इलाके की नदियों तथा अन्य जगहों से अवैध तरीके से बालू की ढुलाई की जाती है. सभी बालू लदे वाहन ग्रामीण क्षेत्र के रास्ते से विभिन्न इलाकों में भेजे जाते हैं. कुछ माह पूर्व तोपचांची थाना क्षेत्र के अंम्बाडीह गांव में तेज रफ्तार से अवैध बालू की ढुलाई करने वाले ट्रैक्टर ने एक टेंपो को टक्कर मार दी तथा दीवारों को भी क्षति पहुंचाई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने दर्जनों अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को रुकवा दिया था. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही