Search

 
 
 

धनबाद : खनन विभाग की टीम ने हार्डकोक भट्ठा में की छापेमारी, कागजात जब्त

 
Katras : कतरास थाना क्षेत्र के लिलोरी मंदिर के समीप संचालित माडर्न कोक कॉरपोरेशन इंटरप्राइजेज (हार्डकोक भट्ठा) में कोयले के स्टॉक में गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को जिला खनन विभाग की टीम ने दबिश दी. जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर व अन्य अधिकारियों ने घंटों भट्ठा परिसर में कोयले के स्टॉक सहित अन्य कागजातों की जांच पड़ताल की. टीम कई कागजात जब्त कर अपने साथ ले गई. छापेमारी में शामिल बाघमारा सीओ रवि भूषण प्रसाद ने बताया कि स्टॉक सहित अन्य कागजात का मिलान किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही