Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  शिवलीबाड़ी में मंत्री व विधायक ने उठाया मुशायरा व कवि सम्मेलन का लुत्फ

Maithan :  कौमी एकता मंच ने 14 मई रविवार की रात कुमारधुबी शिवलीबाड़ी में मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया. झारखंड सरकार के मंत्री (पर्यटन, अल्पसंख्यक कल्याण, खेल, कला और संस्कृतिक, युवा कार्य निबंधन विभाग) हफीजुल हसन एवं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी भी मौजूद थे. शायर शाहिद करीम (दिल्ली), कैशर जया (मधुपुर), अजीम मधुपुरी, ताहिर मधुपुरी, अली नदीम एवं फैजुल अमीन फैज (कुल्टी), अब्दुल हलीम ताइब (चिरकुण्डा), शेख नाजिर (निरसा) तथा इब्न ताज व गुलाम जिलानी (शिवलीबाड़ी) ने मुशायरा व कविता की प्रस्तुति पर खूब वाहवाही हुई. अध्यक्षता शिवलीबाड़ी के मुख्तार अहमद ने की एवं संचालन आसनसोल के मास्टर इम्तियाज अहमद अंसारी ने किया. इससे पहले मंत्री हफीजुल हसन मदनपुर पंचायत (निरसा) पहुंचे, जहां पुराने जलामिया आरादिया मदरसा के निबंधन के लिये प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने पर मदरसा में नया भवन, बाउण्ड्री का निर्माण, पेयजल की समस्या का समाधान, कंप्यूटर सेटअप सहित शिक्षा सामाग्री देने का आश्वासन दिया. मदरसा के बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण भी किया. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल, जिप सदस्य गुलाम कुरैशी, मुफ्ती बदरूल इस्लाम, हाजी कुर्बान साहेब, सिराज साहेब, शेख रमजान, नईम शेख, मो.कासिम, शमीम अंसारी, शशि तिवारी, मुखिया काजल पांडेय, तैमूर शेख, राजू झा, अब्दुल करीम अंसारी, अब्दुल सत्तार, रहमान शेख, फारूक अंसारी, बीरेन्द्र अटल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही