Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मंत्री सत्यानंद भोक्ता व विधायक मथुरा महतो ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज का भूमि पूजन

Advertisement
Advertisement
सरकार की योजनाओं से गरीब व वंचितों को मिल रहा सीधा लाभ : सत्यानंद भोक्ता
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड स्थित साहोबहियार में पेमिया ऋषिकेश इंस्टिट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी कॉलेज परिसर में पेमिया ऋषिकेश इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग का भूमि पूजन राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता व टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मंगलवार 25 जुलाई को किया. इस मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक मथुरा प्रसाद महतो व अन्य अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया. मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि कन्या दान व ज्ञान दान को महादान बताया गया है. विधायक मथुरा प्रसाद महतो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज और स्कूल खोलकर शिक्षा का महादान कर रहे हैं. विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बीटेक कॉलेज खुलने से यहां के ग्रामीणों के साथ-साथ दूरदराज के लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा. बेहतर शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगार भी मुहैया करवाया जा रहा है.

   सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया की तेज़, लोगों को तुरंत मिल रहा पेंशन : भोक्ता

राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीब, शोषित, पीड़ित व वंचितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. सरकार ने वादे के मुताबिक नियुक्त प्रक्रिया में तेजी लाई है. शिक्षक नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया. उन्होंने कहा कि पहले लोगों को पेंशन के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता था. लेकिन अभी जरुरतमंदों को सरकार तुरंत पेंशन मुहैया करवा रही है. समारोह में महाप्रबंधक बीसीसीएल विद्युत शाह, टाटा ग्रुप सिजुआ कोलियरी के चीफ मयंक शेखर, तोपचांची सीओ राकेश भूषण सिंह, तोपचांची बीडीओ राजेश एक्का, तोपचांची प्रखंड प्रमुख आनंद महतो, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विवेक कुमार, अरुण कुमार, उत्तम कुमार, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, प्रतोष महतो, बंसत महतो, दिनेश महतो, राजकुमार महतो, प्रदीप महतो सहित अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-wife-kidnapped-by-luring-job/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : नौकरी का प्रलोभन देकर पत्नी का कर लिया अपहरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही