Search

 
 
 

धनबाद: नाबालिग लड़की ने दबंगों पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) भौरा ओपी क्षेत्र के भौरा 7 नंबर की एक नाबालिग लड़की ने सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए धनबाद एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. युवती ने बताया कि विगत 29 अगस्त को कुछ दबंग उसके आवास में जबरन घुस आए. मां के साथ गाली गलौज व अभद्र व्यवहार किया. लड़की ने स्थानीय दबंग गफ्फार अंसारी के भाई जब्बार अंसारी पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ आए सभी लोग लाठी-डंडे से लैस थे. आरोपियों ने मां के साथ मारपीट की व गाली गलौज करते हुए सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने की कोशिश की. दबंगों ने कहीं शिकायत नहीं करने की चेतावनी भी दी. स्थानीय भौरा ओपी में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई. थक हार कर धनबाद एसएसपी से न्याय की गुहार लगाने आई हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-deputy-commissioner-discussed-the-problems-in-snmmch/">धनबाद

: उपायुक्त ने एसएनएमएमसीएच में की समस्याओं पर चर्चा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही