Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका विवाह रचा कर दिल्ली से लौटे

Advertisement
Advertisement

परिजनों व पुलिस ने खूब समझाया, दोनों अलग होने को तैयार नहीं

Loyabad:  वार्ड आठ के निवर्तमान पार्षद महाबीर पासी के लोयाबाद नौ नंबर स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार 22 जुलाई को एक नाबालिग प्रेमी प्रेमिका मंदिर में शादी रचा कर पहुंच गए. इसके बाद हंगामा मच गया. प्रेमी युगल के पहुंचने की जानकारी होते ही दोनों के परिजन भी पहुंच गए. आस पास के लोगों की भीड़ भी जुट गई. प्रेमी के परिजन युवती को अपनाने के लिए तैयार थे, लेकिन प्रेमिका के परिजन राजी नहीं थे. परिजन उसे हर हाल में साथ ले जाना चाहते थे. लेकिन प्रेमिका तैयार नहीं थी. प्रेमिका ने अपने परिवार वालों से स्पष्ट कहा कि वह शादी कर चुकी है. अब यह मेरे पति हैं और मैं इसी के साथ रहना चाहती हूं. पुलिस भी पहुंची. पार्षद महाबीर पासी तथा अन्य लोगों ने भी युवती को काफी समझाया कि वह अभी नाबालिग है. कानून शादी करने की इजाजत नहीं देता है. मगर वह किसी की सुनने को तैयार नहीं थी. प्रेमिका प्रेमी के चचेरे भाई की पत्नी की बहन है. वह जहानाबाद में रहती है. प्रेमिका ने बताया कि दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. चार पांच दिन पहले दोनों घर से फरार हो कर दिल्ली चले गए थे. वहीं एक मंदिर में शादी कर ली है. प्रेमी के परिवार वालों ने भी पुत्र को समझाया कि उनलोगों को कुछ नहीं होने देगा, तब दोनों लौट आए. पुलिस ने कहा कि जहानाबाद में मामला दर्ज है तो वहां की पुलिस आ कर ले जाएगी. वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं. फिलहाल पार्षद ने प्रेमिका को प्रेमी के घर भेज दिया. प्रेमी लोयाबाद पावर हाउस निवासी छोटू प्रसाद का पुत्र बोबी प्रसाद है. दोनों इंटर के छात्र हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही