Search

धनबाद: उत्पातियों ने सोनारडीह रेल फाटक का स्टॉपर तोड़ा

Katras :  कतरास (Katras) धनबाद रेल मंडल के सोनारडीह रेल फाटक के स्टॉपर को कुछ लोगों ने होली की रात लगभग 9 बजे तोड़ दिया. इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा. हालांकि रेल कर्मियों ने आनन-फानन में दूसरा स्टॉपर लगा दिया. बताया जाता है कि रेल फाटक के स्टॉपर को तोड़े जाने की खबर से रेलवे के अधिकारियों में खलबली मच गई. सूचना पाकर रेलवे के अधिकारी एवं आरपीएफ के जवान पहुंचे. हालांकि तब तक स्टॉपर तोड़ने वाले लोग भाग निकले. जानकारी के अनुसार कुछ लोग जब रेल फाटक पर पहुंचे तो फाटक बंद देख खीझ में उन्होंने फाटक को उठा दिया, जिससे फाटक आधा टूट गया. तब तक मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन के आने का समय हो चुका था. रेल कर्मियों की तत्परता से तत्काल फाटक की व्यवस्था कर दी गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp