Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बदमाशों ने एचडीएफसी का एटीएम किया क्षतिग्रस्त

Putki : धनबाद-बोकारो मेन रोड पर गोधर के पास बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित एचडीएफसी के एटीएम को शरारती तत्वों ने 15 अप्रैल की रात क्षतिग्रस्त कर दिया. एटीएम के शटर को बाहर से गिरा दिया. फलस्वरूप रविवार को पूरे दिन एटीएम बन्द रहा. कोई निकासी नही हुई. एटीएम में एक कार्ड फंसा दिख रहा है. बदमाशों ने एटीएम का मॉनिटर व रूम के कवर वूड को भी तोड़ दिया. छुट्टी का दिन होने के कारण बैंक का कोई कर्मी नहीं आया. सफाई कर्मी ने बैंक अधिकारी को सूचना दे दी है. सुबह छह बजे गोधर के सफाई कर्मी ने एटीएम का शटर बंद पाया. अंदर देखा तो मॉनिटर टूटा हुआ है और उसमें एटीएम कार्ड फंसा है. मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी. एटीएम में सीसी कैमरा लगा है. सोमवार को सीसी फुटेज देखने के बाद मामले का खुलासा हो पायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही