Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन में बदमाशों ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा को पहनाई चप्पल की माला

Maithon : मैथन के नेताजी नगर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने चप्पल की माला पहना दी. 19 मार्च की सुबह स्थानीय लोगों की नजर प्रतिमा पर पड़ी, तो आगबबूला हो गए. कॉलोनी के लोगों ने तुरंत माला को निकाल दिया. कहा कि यह असामाजिक तत्वों की घिनौनी करतूत है. ऐसा मैथन को अशांत करने के लिए किया गया है. नेताजी नगर निवासी जयंतो जाना ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर नजर पड़ी. देखकर हतप्रभ रह गया. तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और चप्पल की माला को निकाला. मूर्ति को चप्पल की माला पहनाना महापुरुष का आपमान है.पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए.  कॉलोनीवासियों ने घटना के बाद प्रतिमा स्थल के गेट में ताला लगा दिया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-social-worker-went-to-delhi-to-meet-pm-complaining-about-selling-pond-water/">धनबाद

: तालाब का पानी बेचने की शिकायत लेकर पीएम से मिलने दिल्ली गया समाजसेवी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही