Search

 
 
 

धनबाद: डीएवी स्कूल सिंदरी के बाउंड्री फेंसिंग में शरारती तत्वों ने लगाई आग

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी के जूनियर विंग में कुछ शरारती तत्वों ने बुधवार 10 मई को बाउंड्री फेंसिंग में लगे हरे पर्दे को जला दिया. स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने बलियापुर पुलिस को पत्र देकर शिकायत की है. प्राचार्य ने धनबाद के उपायुक्त सहित जिला के वरीय अधिकारियों से स्कूल के 1600 बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा की मांग भी की है. बलियापुर पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया गया है कि सुबह 9 बजे कुछ शरारती तत्वों ने ग्रीन फेंसिंग पर्दे को जानबूझकर आग लगा दी. विद्यालय के कर्मियों ने आग बुझाई. उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि विगत 6 मई को खेल मैदान के गैरकानूनी उपयोग की सूचना देने पर यह सब किया जा रहा है. इससे स्कूल के बच्चों को हानि पहुंच सकती है. उन्होंने शिकायत पत्र में ग्रीन नेट की चोरी, मेधावी छात्रों के फ्लैक्स फाड़ने, क्लासरूम की खिड़़कियों पर पत्थरबाजी व शराब की बोतलों से स्कूल गेट को हानि पहुंचाने जैसी पूर्व की शिकायतों का भी उल्लेख इस पत्र में किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही