Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: पूर्वी टुंडी के जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग

Tundi: पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत बामनबाद गांव के समीप जंगल में शरारती तत्वों द्वारा बुधवार दिन को आग लगा दी गई. कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया, जिससे सैकड़ों फलदार पेड़ पौधे  जलकर खाक हो गए. घटना के कारण चारों तरफ लोग डरे और सहमे नजर आ रहे थे. बहुत दूर से ही लोग फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डालकर अन्य लोगों की जानकारी दे रहे थे. समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया गया था. प्रत्येक वर्ष इसी तरह प्रखंड के विभिन्न जंगलों में गर्मी के मौसम में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी जाती है, जिससे सैकड़ों पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो जाते हैं. जंगली जानवरों की मृत्यु आग से झुलस कर हो जाती है. लेकिन प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई नहीं करने से शरारती तत्वों द्वारा की जाने वाली इस तरह की घटना पर अंकुश नहीं लग पाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही