Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी के सरकारी स्कूल में शरारती तत्वों ने की तोफोड़

Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी में चोरों व शरारती तत्वों का उत्पात बढ़ गया है. शुक्रवार 12 मई को कुछ शरारती तत्वों ने सिंदरी के उत्क्रमित मध्य व उच्च विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक कक्ष में जमकर तोड़फोड़ की है. स्कूल के प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार मोदक ने बताया कि शरारती लोग वेंटिलेटर तोड़कर प्राचार्य के कमरे में घुसे और शीशा सहित कई चीजों को तोड़फोड़ दिया है. शिक्षक कक्ष में लगी तस्वीरों सहित कक्षा 1 से 7 तक एस टू की परीक्षा को कापियों को भी फाड़ दिया है. शिक्षक कक्ष में टेबल के दराज तोड़ डाले. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 22 अगस्त 2020, 19 फरवरी 2023 व 27 अप्रैल 2023 को भी स्मार्ट क्लास सहित अन्य सामान की चोरी हुई है. प्राचार्य सोनी कुमारी छुट्टी पर हैं. घटना की जानकारी प्राप्त कर बलियापुर पुलिस ने वार्ड नं 55 के निवर्तमान पार्षद सह स्कूल समिति सदस्य साहेबराम हेम्ब्रम की उपस्थिति में घटनास्थल की जांच की. बलियापुर प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि अज्ञात लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की है. लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस जांच व कार्रवाई करेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही