Search

 
 
 

धनबाद: कस्तूरबा विद्यालय निरसा से लापता छात्रा 27 घंटे बाद बरामद

 
डीईओ व बीडीओ ने की मुलाकात, कुछ भी नहीं बता पा रही, सहमी हुई है छात्रा
Nirsa : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय निरसा से लापता आठवीं कक्षा की छात्रा मंगलवार 18 जुलाई की दोपहर लगभग 12 बजे भागाबांध पंचायत के बोलडीह के रास्ते से बरामद हुई. अभिभावकों ने मामले की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को दी. जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, बीडीओ विकास कुमार राय, कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन अनीशा सिंह निरसा थाना पुलिस के साथ बरामद छात्रा के गांव धरमपुर पहुंची और छात्रा से पूछताछ किया. छात्रा डरी सहमी हुई है. ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दे पा रही है. छात्रा ने बस इतना कहा कि सोमवार को वो स्कूल के मेन गेट से ही बाहर निकली थी और पैदल ही आगे चली गई.

       बोलडीह के रास्ते में माता-पिता को मिली छात्रा

परिजन सोमवार 17 जुलाई को छात्रा के लापता हो जाने के बाद से ही छात्रा की खोजबीन कर रहे थे. छात्रा की मां  व पिता उसकी खोजबीन करते हुए बोलडीह की और बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान उन्हें नकी बेटी बोलडीह की ओर से पैदल आते मिली. जिसके बाद बेटी को लेकर माता-पिता धर्मपुर घर पहुंचे और मामले की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को दी.

           खोजबीन में जुटा था प्रशासनिक अमला

इससे पहले मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे से ही जिला शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ, बीईईओ स्कूल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे थे. साथ ही डीबीआर स्पेशलिस्ट द्वारा सीसीटीवी फुटेज को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था. पुलिस भी खोजी कुत्ते के साथ स्कूल पहुंचकर सुराग चलाशने में जुटी थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-toto-drivers-plead-in-jharia-tiger-jawans-should-stop-the-atrocities/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झरिया में टोटो चालकों की गुहार, टाइगर जवान बंद करे अत्याचार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही