Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रेलवे की जमीन मापी में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने बाउंड्री निर्माण रोका

Gomoh : गोमो-धनबाद रेलखंड पर खेशमी में पीएनएम कॉलेज के समीप रेलवे की ओर से 10 मई को रेल लाइन किनारे रेलवे के बाउंड्री निर्माण कार्य को ग्रागीणों ने रोक दिया. ग्रमीणों का कहना था कि अमीन ने जमीन की मापी में गड़बड़ी कर गलत मार्किंग की है. रेलवे की टीम बउंड्री की नींव खुदाई के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थी, तभी खेसमी गांव के रैयत कालीचरण महतो व महादेव महतो के परिजन तथा चीराबाद के रैयत सुभाष चंद्र मंडल ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और सीमांकन पर विरोध जताते हुए काम बंद करा दिया. काम रोके जाने से नाराज ठेकेदार ने ग्रामीणों को जेल भेजने की धमकी दी. इसके बाद रैयतों ने अपना अमीन बुलाकर जमीन की दोबारा मापी कराई. ग्रामीणों ने अरोप लगाया कि रेलवे के अमीन ने गलत मापी कर रेलवे की जमीन से 17 से 20 फीट अधिक बढ़कर मार्किंग करवा दी है. काम रोके जाने सूचना पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और उग्र ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया. इसके बाद जमीन की दोबारा मापी कर बाउंड्री निर्माण का काम शुरू किया गया. माथाटांड़ निवासी देव नारायण महतो ने कहा कि उनके गांव में भी उक्त अमीन ने गलत मापी कर देवस्थल सहित रैयतों की जमीन को भी रेलवे की दिखा दी. विवाद अब भी कायम है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-congress-executive-committee-meeting-on-may-18/">धनबाद

: जिला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक 18 मई को [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही