धनबाद: हरिना-बाघमारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष बने मिथिलेश व सुबोध सचिव
Katras : कतरास (Katras) हरिना- बाघमारा चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 29 अप्रैल शनिवार को संपन्न हो गया. जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव पदाधिकारी कुमोद कुमार पाठक, नागेंद्र साव एवं दिलीप कुमार गुप्ता की देखरेख में प्रक्रिया पूरी हुई. विगत 25 अप्रैल से नॉमिनेशन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी. 29 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि के साथ चुनाव हुआ, जिसमें निर्विरोध रूप से अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, उपाध्यक्ष शशिकांत शरण, दीपक कुमार, ओमप्रकाश रवानी, सचिव सुबोध कुमार गुप्ता, सह सचिव संजय कुमार साव, रोहित कुमार, गुड्डू कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष सीताराम हेलीवाल, सह कोषाध्यक्ष सुमन कुमार, बालेश्वर साव, पवन कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार रवानी, नवल किशोर सिंह, एवं प्रवक्ता संजय कुमार रवानी चुने गए. इस मौके पर चेंबर के सुरेंद्र वर्णवाल, अधीर वर्णवाल, रामचंद्र साव, लक्ष्मण रवानी, मुन्ना साव, महेंद्र वर्णवाल, अजय हेलीवाल, मुन्ना वर्णवाल, उमेश साव, उमेश वर्णवाल, सुधीर वर्णवाल एवं अन्य कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment