Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदनडीह पंचायत के मदनडीह मोड़ से सुदूरवर्ती विहड क्षेत्र दुर्गापुर गांव तक पथ चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य (लंबाई 4.27 किलोमीटर) का शिलान्यास रविवार 29 जनवरी को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता एवं जिला परिषद सदस्य संजय सिंह (पिंटू) ने संयुक्त रूप से किया. जिला परिषद सदस्य ने कहा कि क्षेत्र का सार्वजनिक विकास उनका संकल्प है. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य पति रामलाल किस्कू, मुखिया पति सनी कुमार, उपाध्यक्ष दीपक दास, चंडीचरण मिश्रा, कुलदीप राणा, ओमप्रकाश राणा, सीमांतो महतो, देव महतो, बिपिन बाउरी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : विधायक और जिप सदस्य ने पथ चौड़ीकरण का किया शिलान्यास
Last Updated: Jan 29, 2023 12:00 AM (IST)