Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विधायक अपर्णा ने दिया समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन

Nirsa : निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने 9 मई को केलियासोल प्रखंड के जामदही गावं का दौरा किया. ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत किया और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. कहा कि सड़क जर्जर होने से गांव से पतलाबाड़ी व पंचेत का संपर्क खत्म हो गया है. इससे सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को आने-जाने व मरीजों को अस्पताल ले जाने में होती है. ग्रामीणों ने जमीन अधिग्रहण के बदले अब तक नौकरी नहीं मिलने का मामला भी उठाया. बिजली की समस्या भी बताई. इस पर विधायक ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा. जमीन देने वालों को उनका हक दिलाने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर शफीर खान, आदित्य राउत, कार्तिक, पिंटू राउत, सुमित, प्रताप पोलाई, राजू राउत, मनोज राउत, मंजय राउत, राजकुमार राउत, बापी डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही