Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विधायक अपर्णा ने चिरकुंडा में कई योजनाओं का किया शिलान्यास

Maithon : निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने चिरकुंडा नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में 5 जून को कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इनमें वार्ड 12 के चपड़ाडंगाल, नेहरू रोड व सोनाडंगाल में पेवर ब्लॉक बिछाने व पीसीसी पथ का शिलान्यास शामिल है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है, लेकिन झारखंड सरकार की भ्रष्टाचारपूर्ण नीतियों इसमें बाधक बन गई हैं. इसके चलते जिस रफ्तार से क्षेत्र का विकास होना चाहिए, वह हो नहीं पा रहा है. हर जगह लूट मची हुई है. राज्य की जनता आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में झामुमो व कांग्रेस को सबक सिखाएगी. मौके पर अनिल यादव, सुशील चंद्रवंशी, अभिमन्यु कुमार, अरविंद सिन्हा, संदीप सत्यम, दामोदर महाराज, मनोज सिंह, पप्पू साव, राहुल सिन्हा, मुकेश साह, राहुल राय, प्रवीर सेनापति, सचिन बाग, मदन बाग, अरुण यादव, रेखा देवी, दीपक माली आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही