Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने बांटे कंबल

Maithan : मैथन (Maithan) एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के कालीमंडा संजयनगर में 8 फरवरी बुधवार को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने 100 जरूरतमंद व गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. इस मौके पर विधायक श्रीमती सेनगुप्ता ने कहा कि भाजपा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में अंत्योदय के विकास का कार्य कर रही है. इसी के तहत आज कंबल का वितरण किया गया. कहा कि केन्द्र सरकार देश का सर्वांगीण विकास करने के लिए कृतसंकल्पित है और इसी दिशा में काम कर रही है. मौके पर मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, हरी कुमार, राजेश सिंह, बिरेन्द्र यादव, उतम सिंह, राजेंद्र साव, रिंकी देवी, दुर्गा देवी, शशिकांत दुबे, गुड्डू कुमार, नमिता देवी, अडौरी देवी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही