Search

 
 
 

धनबाद : संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने की बैठक

 
13 सितंबर को बड़ी बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी ज़िम्मेवारी
Maithon : गलफरबाड़ी स्थित भाजपा के एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में मंगलवार 12 सितंबर को भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 26 सितंबर को होने वाली बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. बैठक में उपस्थित विधायक अर्पणा सेनगुप्ता ने कहा कि 26 सितंबर को निरसा विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मारंडी के नेतृत्व में संकल्प यात्रा का छठा चरण शुरू किया जाना है. यात्रा की रूपरेखा व तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही संकल्प यात्रा से पहले 13 सितंबर को डाकबंगला मुगमा में पार्टी की बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में हर बूथ के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है. कहा कि बैठक में काम का बंटवारा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. मौके जिप सदस्य पिंटू सिंह, मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी, अर्जुन सिंह, श्रीराम बारी, छोटू कुमार, विजय प्रताप सिंह व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-as-soon-as-the-body-of-football-player-joseph-arrived-mourning-spread-in-the-colony/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : फुटबॉल खिलाड़ी जोसेफ का शव आते ही कॉलोनी में पसरा मातम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही