Search

 
 
 

धनबाद : पेवर ब्लॉक बिछाने व नाला निर्माण कार्य को विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बंद कराया

 
नाले की ढ़लाई में घटिया क्वालिटी के रड के इस्तेमाल का आरोप, चिरकुण्डा से मुगमा तक जीटी रोड के किनारे हो रहा नाला निर्माण
Maithon : विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने शनिवार 19 अगस्त को चिरकुण्डा से मुगमा तक जीटी रोड के किनारे किनारे पेवर ब्लाक बिछाने और नाला निर्माण का कार्य बंद करा दिया है. विधायक सेनगुप्ता ने कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि नाला ढलाई में घटिया क्वालिटी के रड का उपयोग किया जा रहा है. पेवर ब्लाक भी सही ढंग से नहीं बिछाया जा रहा है. जीटी रोड के साथ पेवर ब्लाक को सही ढंग से नहीं मिलाया जा रहा है. जबतक एस्टीमेट के अनुसार काम नहीं होगा, काम बंद रहेगा. गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने भी अनियमितता का आरोप लगाते हुए काम बंद करा दिया था. बावजूद काम शुरू हो गया. गलफरबाड़ी मोड़ में भी मुखिया अजय पासवान के नेतृत्व में लोगों ने पेवर ब्लाक बिछाने का काम रोक दिया. लोग रोड किनारे पहले नाला निर्माण की मांग कर रहे हैं. कहा कि जबतक नाला का निर्माण नहीं हो जाता काम बंद रहेगा. ठेकेदार ने नाला निर्माण का आश्वासन दिया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-snmmchs-microbiology-department-got-professor-after-16-years/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एसएनएमएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को 16 साल बाद मिला प्रोफेसर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही