Search

 
 
 

धनबाद : विधायक ने जूस पिलाकर तुड़वाया दुकानदारों का अनशन

 

एसडीएम व सीओ भी पहुंचे, फुटपाथ पर दुकान लगाने की मिली अनुमति

Dhanbad :  रेलवे स्टेशन के फुटपाथ से दुकान हटाये जाने के विरोध में 12 सितंबर को सुबह 8 बजे आमरण अनशन पर बैठे दुकानदारों का अनशन बुधवार 13 सितंबर को दोपहर में विधायक राज सिन्हा ने जूस पिलाकर तुड़वाया. मौके पर एसडीएम व सीओ भी मौजूद थे. विधायक   ने कहा कि धनबाद स्टेशन रोड पथ निर्माण विभाग का है. यहां सड़क किनारे सैकड़ों दुकानदार ठेला-खोमचा व गुमटी लगाकर गरीबों व यात्रियों की सेवा करते हैं. आरपीएफ के पदाधिकारी व जवान जबरन दुकानदारों को पकड़ कर ले जाते हैं और कहते हैं कि स्टेशन परिसर में भ्रमण कर रहे थे. रेलवे एक्ट में केस कर जुर्माना वसूली करते हैं. आरपीएफ दुकानदारों के साथ अन्याय कर रहा है. दुकानदारों को दुकान नहीं लगाने दिया जाएगा तो अगली बार वह खुद आमरण अनशन पर बैठेंगे. एसडीएम व सीओ ने अनशन स्थल पर दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे गुरुवार से फुटपाथ पर दुकान लगा सकते हैं. किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी. रोजी रोटी रोजगार समिति के वरिष्ठ नेता रामनाथ सिंह ने कहा कि विधायक के कारण उन्हें एसडीएम व सीओ से आश्वासन मिला है. गुरुवार से दुकान लगाएंगे. उन्होंने मंगलवार को ही डीसी, डीआरएम, नगर आयुक्त, एसएसपी, वरीय कमांडेंट आरपीएफ को मांग पत्र सौंपा है. मांग की गई है कि दुकानदारों को फुटपाथ पर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि उनके परिवार का भरन-पोषण हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही