Dhanbad : व्यवसाई से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में जेल में बंद बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो ने 20 जनवरी को कोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की. जमानमत अर्जी पर 21 जनवरी को एमपी एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत में होगी. पुलिस ने इस मामले में ढुल्लू महतो को 19 जनवरी को न्यायिक हिरासत में लिया था. मकोली निवासी व्यवसायी वरुण कुमार सिंह की शिकायत पर राजगंज थाना में विधायक ढुल्लू महतो के अलावा केदार यादव, संटू महतो ,आनंद शर्मा, सुखदेव महतो ,रामेश्वर महतो तथा कमल कुमार पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. ज्ञात हो कि ढुल्लू महतो ने वारंटी को जबरन छुड़ा ले जाने, पुलिस की वर्दी फाड़ने व सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में पिछले 9 जनवरी को कोर्ट में समर्पण किया था. तभी से वह जेल में बंद हैं.
: मैथन में चोरी की 3 बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, गए जेल [wpse_comments_template]
आचार संहिता मामले में संजीव सिंह का नहीं हुआ बयान
आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह का कोर्ट में सफाई बयान दर्ज नहीं किया जा सका. दरअसल, सुनवाई के दौरान मामले में दूसरे आरोपी रुस्तम अंसारी अदालत में उपस्थित नहीं थे. जेल में बंद संजीव सिंह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया. धनबाद की प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने रुस्तम अंसारी को सशीरी हाजिर होने का आदेश दिया है. यह मामला में वर्ष 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-two-youths-arrested-with-3-stolen-bikes-in-maithon-went-to-jail/">धनबाद: मैथन में चोरी की 3 बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, गए जेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment