Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: विधायक ढुल्लू को मिली विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) रंगदारी मांगने के मुकदमे में जेल में बंद भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को झारखंड विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति अदालत से मिल गई है. धनबाद एमपी एमएलए के मुकदमों की सुनवाई के लिए गठित विशेष न्यायिक दंडाधिकारी संतोषनी मुर्मू की अदालत ने शनिवार 25 फरवरी को वरीय अधिवक्ता देवी शरण सिन्हा की दलील सुनने के बाद जेल प्रशासन को आदेश दिया. आदेश में कहा गया है है कि जेल प्रशासन पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था में 27 फरवरी से 2 मार्च तक विधायक ढुलू महतों को विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए रांची लेकर जाए. शुक्रवार को विधायक की ओर से आवेदन दायर कर कहा गया था  कि झारखंड विधानसभा का सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 14 मार्च तक चलेगा. विधानसभा सचिव ने विधायक को विधानसभा सत्र में भाग लेने का पत्र दिया है. चूंकि वह न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं, इसलिए उन्हें विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति दी जाए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही