Search

 
 
 

धनबाद : विधायक ढुल्लू महतो ने सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास

 
Mahuda : बाघमारा विधायक ढु्ल्लू महतो ने गुरुवार को महुदा की पदुगोड़ा बस्ती में महिला सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला समूह के आग्रह पर यहां महिला सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है. महिला समूह को बैठक करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया. मौके पर पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता संतोष कुमार महतो, राजेश कुम्मकार, गेरागे कुम्मकार, राज महतो, बंटी महतो, दशरथ महतो, सिताराम महतो, उप मुखिया रिना देवी, उषा देवी, प्रमा देवी, राधा देवी, दिपाली महतो, शकुंला देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही