Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट से मांगी विस सत्र में भाग लेने की अनुमति

Dhanbad : रंगदारी मांगने समेत अन्य मामलों में जेल में बंद बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने कोर्ट से विधानसभा सत्र में भाग लेने की अनुमति मांगी है. ढुल्लू महतो ने 24 फरवरी को एमपी एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी, धनबाद संतोषनी मुर्मू की अदालत में अपने अधिवक्ता देवी शरण सिन्हा के जरिए आवेदन दायर कर कहा कि विधानसभा का सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है. इसमें भाग लेने की अनुमति दी जाए. अदालत ने आवेदन पर आदेश के लिए 25 फरवरी की तारीख निर्धारित की है.

स्पेशल मध्यस्थता अभियान में 21 मुकदमों का निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से 24 फरवरी को आयोजित  स्पेशल मध्यस्थता अभियान में 21 मुकदमों का निपटारा किया गया. प्राधिकार की सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने बताया कि चेक बाउंस से संबंधित विवादों का निपटारा कर पक्षकारों के बीच मुकदमा का सुलह करा दिया गया.  2904900 रुपए की रिकवरी भी की गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/case-of-demanding-extortion-in-court-on-dhanbad-district-mining-officer/">धनबाद

जिला खनन पदाधिकारी पर कोर्ट में रंगदारी मांगने का केस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही