Search

 
 
 

धनबाद : विधायक ढुल्लू महतो की डिस्चार्ज अर्जी खारिज

 

दुष्कर्म की कोशिश के मामले में आरोप नहीं हो सका तय

Dhanbad : डोमन महतो पर जानलेवा हमला एवं किरण महतो के हाईवा लूट मामले में सोमवार 3 जुलाई को बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो को अदालत से राहत नहीं मिली. धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत ने दोनों मामलों में उनकी ओर से दायर डिस्चार्ज अर्जी को खारिज कर दिया है. 14 फरवरी 19 को डोमन की शिकायत पर बरोरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. भाजपा की पूर्व महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश के मामले में हाई कोर्ट द्वारा अगले आदेश तक निचली अदालत की कर्यवाही पर रोक लगाए जाने के कारण सोमवार को भी बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के विरुद्ध आरोप तय नहीं किया जा सका.

  सुरेश सिंह हत्याकांड में सुनवाई

धनबाद: सुरेश सिंह हत्याकांड की सुनवाई सोमवारको जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में हुई. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि 7 दिसंबर 11  की रात्रि धनबाद क्लब में रोहित सिंह की रिसेप्शन पार्टी में सुरेश सिंह की हत्या गोली मार कर हकर दी गई थी.

रंजीत हत्याकांड में सुनवाई

धनबाद  : रंजीत सिंह हत्याकांड मे सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई हुई. अपर लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने गवाह पेश करने हेतु समय की याचना की. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया है. 21 अगस्त 18 को अपराधियों ने रंजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही