Search

 
 
 

धनबाद : विधायक ढ़ुल्लू महतो ने दी अपनी मां को मुखाग्नि, सरयू राय, पीएन सिंह, राज सिन्हा सहित कई दिग्गज हुए शामिल

 
गाजे-बाजे के साथ निकली अंतिम यात्रा, दामोदर नदी तट पर किया गया अंतिम संस्कार, मंगलवार की सुबह इलाज़ के दौरान अशर्फ़ी अस्पताल में हुआ विधायक की मां का निधन
Katras : बाघमारा विद्यायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताईन (उम्र 82) का मंगलवार की सुबह धनबाद स्थित अशर्फी हॉस्पिटल में निधन हो गया. विधायक की मां के निधन की ख़बर सुनकर बाघमारा, कतरास सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई. सुबह से काफ़ी संख्या में लोग विधायक की मां के दर्शन के लिए विधायक के चिटाही स्थित आवास में जुटे. [caption id="attachment_756468" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/DHULLU-MAHTO-MAA-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> ढ़ुल्लू महतो की मां रुकवा महताईन की फ़ाइल फ़ोटो[/caption] दोपहर 12 बजे के आसपास पूरे परम्परागत ढंग से गाजे बाज़े के साथ विधायक के चिटाही स्थित आवास से शव यात्रा निकली. अंतिम संस्कार धनबाद-बोकारो जिले के सीमा क्षेत्र में अवस्थित दामोदर नदी के तट पर किया गया. विधायक ढ़ुल्लू महतो ने खुद अपनी मां को मुखाग्नि दी. [caption id="attachment_756472" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/SARYU-RAJ-SINHA-IN-DHULLU-HOUSE-272x127.jpg"

alt="" width="272" height="127" /> ढ़ुल्लू महतो के आवासीय कार्यालय पर पहुंचे विधायक सरयू राय, राज सिन्हा व अन्य[/caption]

अंतिम यात्रा में जुटे कई दिग्गज

विधायक ढ़ुल्लू महतो के मां के निधन की ख़बर पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो के विधायक विरंची नारायण, बीसीसीएल क्षेत्र संख्या तीन के ज़ीएम अमरेश सिंह, बरोरा एरिया के जीएम पियूष किशोर, पुरुलिया के सांसद ज्योर्तिमय सिंह महतो, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व चेयरमेन डब्लू बाउरी सहित बड़ी संख्या भाजपा के नेता उनके आवास पहुंचे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mla-aparna-sengupta-held-a-meeting-regarding-preparations-for-sankalp-yatra/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : संकल्प यात्रा की तैयारी को लेकर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही