Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : काम बंद व फिर चालू कराने की अरूप चटर्जी की कार्रवाई पर भड़की विधायक

Advertisement
Advertisement

बहाना बनाकर विकास की गति में बाधा पहुंचाना चाह रहे पूर्व विधायक: अपर्णा सेनगुप्ता

Nirsa :  जीटी रोड़ मुगमा के समीप नाला निर्माण कार्य में अनियमितता बताते हुए पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने विगत शुक्रवार 18 अगस्त को को समर्थकों के साथ मिल कर काम बंद करा दिया. उसके कुछ देर बाद मुगमा स्थित मासस कार्यालय में संवेदक के प्रतिनिधि के साथ बैठक हुई और काम चालू करादिया गया. सूचना मिलते ही भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुरजीत चंद्रा ने शनिवार को फिर काम बंद करा दिया. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने काम में अनियमितता बता कर बंद करा दिया था तो फिर अचानक मासस कार्यालय में बैठक के एक घंटे बाद  काम कैसे शुरू हो गया. बंद की सूचना मिलने पर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता भी पहुंची तथा पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक निरसा में विकास देख घबरा गए हैं, जो काम उन्होंने आज तक नहीं कराया उसे होता देख उल जुलुल हरकत कर रहे हैं. अभी तक यहां इस तरह का नाला व पेवर ब्लॉक का काम नहीं हुआ था. कोई बहाना बनाकर विकास की गति में बाधा पहुंचाना चाह रहे हैं.  निरसा की जनता उनकी इस हरकत को देख रही है और अगले विधानसभा चुनाव में भी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी. इधर झामुमो वरीय नेता अशोक मंडल ने कहा कि लाल झंडा के लोगों ने निरसा की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. उनके नेता बताएं कि पूर्व विधायक ने अब तक निरसा में क्या काम किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही