Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मरीजों का घटिया खाना देख भड़के विधायक, क‍र्मियों को फटकार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( एसएनएमएमसीएच) में मरीजों को घटिया खाना परोसा जा रहा है. इसकी बानगी शुक्रवार, 8 अप्रैल को देखने को मिली. दरअसल, धनबाद के विधायक राज सिन्हा शुक्रवार को अस्‍पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने मरीजों के बीच फल का वितरण करने के बाद लिफ्ट निर्माण का निरीक्षण किया. इसी दौरान अस्पताल की ओर से मरीजों को भोज बांटा जा रहा था. विधायक सीधे ट्रॉली के पास पहुंच गए. निम्‍न स्‍तर का भोजन देख वे भड़क गए और मरीजों को खाना बांट रहे किचन कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई. इसी दौरान एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण वर्णवाल भी मौके पर पहुंच गए. विधायक ने शिकायत करते हुए अधीक्षक को बताया कि मरीजों को बांटे जा रहे भोजन व दूध में गुणवत्‍ता का तनिक भी ख्‍याल नहीं रखा जा रहा है. निम्‍न स्‍तर का खाना परोसा जा रहा है. डॉ. वर्णवाल ने भी इसे स्‍वीकार किया. कहा कि दूध व अन्य खाद्य पदार्थों की जैसी क्वालिटी होनी चाहिए वैसी नहीं है. इस मुद्दे पर आपूर्ति करने वाली एजेंसी से जल्‍द बात कर अच्छी क्वालिटी के खाद्य पदार्थ व दूध मुहैया कराने को कहेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=285377&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जन शताब्दी एक्सप्रेस और हटिया-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर 10 अप्रैल को रद्द [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही